ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / bihar / मुखिया जी को कोरोना से डर नहीं लगता, वैक्सीन लेने में हो रहे...

मुखिया जी को कोरोना से डर नहीं लगता, वैक्सीन लेने में हो रहे हैं फेल

17-Jun-2021 09:03 AM

PATNA : बिहार कोरोना के दूसरी लहर की रफ़्तार धीमी पड़ने के साथ ही वैक्सीनेशन अभियान जोरों-शोरों से चल रहा है. इसी बीच पंचायत चुनाव को लेकर भी चर्चा चल रही है. लेकिन, पंचायत चुनाव में अखाड़े में उतरने वाले हमारे मुखिया जी ही अभी पूरी तरह से वैक्सीनेट नहीं हुए हैं. इन मुखिया जी से प्रशासन उनके पंचायत के लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करने की अपील कर रहा है, लेकिन अपील के बाद भी अबतक खुद 68 फीसदी मुखिया ने ही वैक्सीन लगवाई है. वैक्सीन नहीं लेने वाले मुखिया अलग ही तर्क दे रहे हैं. कोई कह रहा है कि उन्हें डायबिटीज है तो कोई कह रहा है कि इसका रिएक्शन ठीक नहीं है. 


ऐसे में बिना वैक्सीनेशन के अगर वे पंचायत चुनाव के अखाड़े में उतरते हैं, तो खुद भी संक्रमण का खतरा रहेगा और साथ में दूसरे को संक्रमित कर इसकी रफ्तार भी बढ़ा सकते हैं. राज्य के करीब 8406 ग्रामीण पंचायतों में से मात्र 5416 ने वैक्सीन लेने की बात कही, जबकि 2494 ने कहा कि अभी वैक्सीन नहीं ली है. शिवहर और गोपालगंज में 100 फीसदी मुखिया ने टीका ले लिया है. 


शिवहर में 53 में से सभी मुखिया और गोपालगंज में भी 234 में से सभी मुखिया ने वैक्सीन ले ली है. लेकिन, लखीयराय, जमुई और बांका की स्थिति बहुत खराब है. लखीसराय में 65 फीसदी तो जमुई और बांका में 53 फीसदी ने वैक्सीन नहीं ली है. लखीसराय में 80 पंचायतों में से मात्र 28 मुखिया ने, जमुई में 153 पंचायतों में मात्र 71 ने और बांका में 185 पंचायतों में से मात्र 86 मुखिया ने ही टीका लिया है. 


इधर पटना, वैशाली, भागलपुर और मुजफ्फरपुर जैसे प्रमुख शहरों की स्थिति भी काफी अच्छी नहीं है. भागलपुर में तो लगभग 49.5% मुखिया ने अभी तक वैक्सीन नहीं ली है. यहां 242 पंचायतों में से 122 के मुखिया ने वैक्सीन ली है, जबकि 120 ने नहीं ली है. पटना और मुजफ्फरपुर में 39 फीसदी ने वैक्सीन नहीं ली है. 


मुजफ्फरपुर में 373 में से 145 ने और पटना में 304 में से 118 ने वैक्सीन नहीं ली है. पटना में लगभग एक दर्जन पंचायतों में मुखिया का पद रिक्त है. वैशाली में तो 53 फीसदी मुखिया ने अबतक वैक्सीन नहीं ली है. यहां 288 में से 135 पंचायतों के मुखिया ने वैक्सीन ली है और 153 ने वैक्सीन नहीं ली है.