ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई

Home / bihar / शहादत दिवस: मुफलिसी में जी रहा शहीद जुब्बा सहनी का परिवार, दाने-दाने को...

शहादत दिवस: मुफलिसी में जी रहा शहीद जुब्बा सहनी का परिवार, दाने-दाने को तरसते हैं बच्चे

11-Mar-2021 01:45 PM

MUZAFFARPUR  : शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा....' भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद जुब्बा के शहादत दिवस पर नेता, राजनेता उन्हें याद कर अपनी रोटी सेंकते हैं पर शायद ही कोई उनके परिवार के बारे में सोचता है. 

11 मार्च को पूरे देश में शहादत दिवस के मौके पर जुब्बा सहनी को याद कर उनकी गाथा गाई जाती है, पर आज उनके बच्चें किस हाल में हैं यह किसी को भी जानने या सोचने की फुर्सत नहीं है. जिस जुब्बा सहनी ने देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी आज उनका परिवार किस तरह से मुफलिसी में और गुमनामी में जी रहा है यह हम आपको बताते हैं. अमर शहीद जुब्बा सहनी का परिवार मीनापुर प्रखंड के चैनपुर गांव में रहता है. एक छोटे से मिट्टी के घर में न तो सिर के उपर छत है और न ही कोई सुख-सुविधा. उनका परिवार आज दूसरे के जमीन में मजदूरी करके अपना पेट पाल रहा है. घर के नाम पर मिट्टी की दिवाल और छत के नाम पर फूस की पलानी, वो भी जगह-जगह से टूटी हुई. 

जिस जुब्बा सहनी के नाम पर मुजफ्फरपुर में अमर शहीद जुब्बा साहनी  पार्क बनाया गया है, आज उसी का परिवार दाने-दाने के लिए मोहताज है. जुब्बा सहनी के घर के पास रहने वाली एक 75 साल की महिला ने बताया कि अबतक के उम्र में मैं देख चुकी हूं कि कई सरकार और लोग यहां आए और गए पर परिवार की सुध लेने वाला कोई नहीं है. बस जुब्बा सहनी के नाम पर सियासत चमकाते हैं और यहां से चलते बनते हैं. न  तो उनके परिवार के लिए कुछ किया गया और न ही गांव में कुछ किया गया.   चुनाव के समय भी जुब्बा सहनी को खूब याद किया जाता है पर परिवार की हालत ये है कि सिर ढकने के लिए एक छत भी नहीं हैं. 

बता दें कि 11 मार्च को पूरे देश भर में जुब्बा साहनी का शहादत दिवस मनाया जाता है. जुब्बा साहनी का नाम बिहार के स्वतंत्रता सेनानियों में शुमार है और इस दिन पूरा देश उन्हें नमन करता है. 11 मार्च 1944 को जुब्बा सहनी को भागलपुर के केन्द्रीय कारगर में अंग्रेजों ने फांसी दे दी थी. भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान जुब्बा साहनी ने 16 अगस्त 1942 को मीनापुर थाने के अंग्रेज इंचार्ज लियो वालर को थाने में जिंदा जला दिया था. जिसके बाद वह पकड़े गए थे और 11 मार्च 1944 को उन्हें फांसी दी गई थी.