Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा
06-Oct-2021 07:20 AM
PATNA : अगर आपकी गाड़ी बहुत ज्यादा पुरानी हो चुकी है तो इसे रखना आपके लिए आफत साबित तो हो सकता है। पुराने गाड़ियों से फैलने वाले प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने इसके रजिस्ट्रेशन रिन्युअल चार्ज में बेतहाशा इजाफा किया है। अगर आपकी गाड़ी 15 साल या इससे पुरानी है तो इसके रजिस्ट्रेशन रिन्युअल के लिए आपको 8 गुना ज्यादा रकम देनी पड़ेगी। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से इसे लेकर अधिसूचना जारी की गई है। इसके मुताबिक बाइक अगर पुरानी है तो इसके लिए 300 की जगह आपको 1000 रुपये रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल चार्ज देना पड़ेगा।
मंत्रालय की नई नीति के मुताबिक के 15 साल से पुरानी बस या ट्रक के फिटनेस सर्टिफिकेट का रिन्युअल कराने पर अब 15 साल की जगह 12500 रुपए शुल्क के तौर पर देना हो गया। इसी तरह मध्यम श्रेणी के मोटर वाहन के लिए यह रकम 10000 की होगी। किसी इंपोर्टेड कार के रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल के लिए 40000 और इंपोर्टेड बाइक के लिए 10000 का चार्ज लगेगा।
सरकार का मकसद है कि लोग पुरानी गाड़ियों को ज्यादा लंबे समय तक ना चलाएं। पुरानी गाड़ियों से प्रदूषण सबसे ज्यादा फैलता है प्रदूषण नियंत्रण के लिहाज से ही रजिस्ट्रेशन रिन्युअल चार्ज में भारी वृद्धि की गई है ताकि लोग पुरानी गाड़ियों पर लगने वाले चार्ज को देखते हुए नई गाड़ी खरीदें। नई गाड़ियों में पहले की अपेक्षा प्रदूषण फैलाने वाले तत्व कम हैं।