वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
22-Mar-2020 03:16 PM
By Awnish
MOTIHARI : जनता कर्फ्यू के बीच आज मोतिहारी सदर अस्पताल में कोरोना वायरस से संदिग्ध पीडित पांच नये लोगों को भर्ती किया गया है। चारों तरफ फैले सन्नाटा के बीच आज मेडिकल की टीम ने इन संदिग्धों को सदर अस्पताल लाया है।
सभी मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। सदर असपताल में इलाज कर रहे डॉक्टर का कहना है कि अबतक पूर्वी चम्पारण जिला के विभिन्न इलाकों से 23 पीडित संदिग्धों को सदर अस्पताल लाया गया है। इसके अलावे दूर प्रदेशों से आने वाले लोग स्वतः अपने जांच के लिए सदर अस्पताल पहुंच रहे हैं।
आज सर्दी जुकाम से पीड़ित और दूसरे प्रदेश से आये पांच मरीजों को भर्ती किया गया है। अबतक संदिग्ध 23 लोगों में पांच को सकुशल घर भेजा गया है। जबकि कई लोगों को बेतिया और मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए भेजा गया है। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ अनिल सिन्हा ने बताया कि संदिग्धों की स्क्रीनिंग के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल में दस बेड का आइसोलेसन वार्ड बनाया गया है।