पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
02-Apr-2020 05:59 PM
By PRIYARANJAN SINGH
MOTIHARI : कोरोना महामारी के संकट के बीच पूर्वी चम्पारण में बर्ड फ्लू की आशंका से लोग दहशत में हैं। पूर्वी चम्पारण जिला के आज तुरकौलिया प्रखंड मुख्यालय में कौवों के मरने की सूचना है। कौवों के मरने से लोगों में दहशत है। कहीं कोरोना महामारी के बीच एक नई मुसीबत दस्तक तो नहीं दे रही है।
आज सुबह से ही लोगों ने कौवों के कॉव-कॉव के बीच कौवों को मर कर गिरते और छटपटाते देखा। जिससे लोगों मे दहशत का माहौल बना हुआ है। इधर दो दिन पूर्व कोटवा प्रखंड के जसौली पट्टी गांव में भी कौवों के मरने की बात सामने आयी थी। साथ ही पिछले दिनों 28 मार्च को फेनहारा औऱ पताही प्रखंड के गांवों और मोतिहारी नगर के गंडक कॉलोनी में भी कौवें मरे थे। जिसके बाद से प्रशासन भी सकते में आ गया है।
कौवों के लगातार मरने की सूचना पर पूर्वी चम्पारण के डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने वन विभाग और पशु पालन विभाग के अधिकारियों को जांच करने का निर्देश दिया है। उन्होनें बताया कि मरे हुए कौवों को जांच के लिए पटना भेजा जा रहा है। साथ ही दर्जनों की संख्या में मरे कौवों को पूरी सुरक्षा के साथ जमीन में दफनाया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि कौवें कैसे मरे हैं।