ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / bihar / लहे-लहे घोंट जा.. बिहार में देर रात तक चला ऑर्केस्ट्रा गर्ल का अश्लील...

लहे-लहे घोंट जा.. बिहार में देर रात तक चला ऑर्केस्ट्रा गर्ल का अश्लील डांस, ठुमके लगाते सरकारी शिक्षक का वीडियो वायरल

Bihar News: बिहार में शादी समारोह हो या अन्य सामाजिक आयोजन ऑर्केस्ट्रा आम बात है. कई ऐसे मामले सामने आए जब इन आयोजनों के दौरान मर्यादा तार-तार होती नजर आई. मोतिहारी में ऑर्केस्ट्रा गर्ल के साथ ठुमके लगाते शिक्षक का वीडियो वायरल हो रहा है.

28-Dec-2025 06:49 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले से एक सरकारी स्कूल के शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान नर्तकियों के साथ नाचते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और समाज में इसे लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।


जानकारी के अनुसार, यह वीडियो शिक्षक की पट्टीदारी के घर आयोजित छठीहार का बताया जा रहा है, जहां मेहमानों के मनोरंजन के लिए ऑर्केस्ट्रा बुलाया गया था। कार्यक्रम देर रात तक चला और इसी दौरान शिक्षक कथित रूप से नर्तकियों के साथ डांस करते दिखाई दिए। वीडियो में उन्हें नर्तकियों पर पैसे लुटाते हुए भी देखा जा सकता है।


बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे शिक्षक का नाम मधुसूदन सिंह है, जो हरसिद्धि प्रखंड के कंछेदवा प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत हैं। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वीडियो किसी मौजूद व्यक्ति द्वारा रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया।


वीडियो के वायरल होते ही स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स में नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि शिक्षक समाज में एक आदर्श की भूमिका निभाते हैं और बच्चों के चरित्र निर्माण की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर होती है। ऐसे में इस तरह का आचरण छात्रों और समाज पर गलत संदेश दे सकता है।


मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग भी सक्रिय हो गया है। हरसिद्धि प्रखंड के प्रभारी बीईओ ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।