ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान

Home / bihar / Bihar Education News: शिक्षा विभाग ने एक DEO को किया सस्पेंड, BJP विधायक...

Bihar Education News: शिक्षा विभाग ने एक DEO को किया सस्पेंड, BJP विधायक पवन जायसवाल की शिकायत पर हुई थी जांच, रिपोर्ट मिलने के बाद ACS एस.सिद्धार्थ का बड़ा एक्शन

शिक्षा विभाग ने पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार को निलंबित कर दिया है। मोतिहारी में कार्यकाल के दौरान गंभीर लापरवाहियों के आरोपों की जांच में पुष्टि के बाद यह कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तिरहुत प्रमंडल निर्धारित किया गया

27-May-2025 04:17 PM

By First Bihar

Bihar Education News: शिक्षा विभाग ने पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी को सस्पेंड कर दिया है. इस संबंध में शिक्षा विभाग के निदेशक (प्रशासन) ने पत्र जारी कर दिया है. इन पर कई गंभीर आरोप थे. मोतिहारी के जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर पूर्वी चंपारण के तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी को सस्पेंड किया गया है. बता दें, ढाका के भाजपा विधायक पवन जायसवाल ने बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया था. जिला बीस सूत्री की बैठक में भी सत्ताधारी दल के विधायक पवन जायसवाल ने बेंच-डेस्क खरीद, स्कूल में मरम्मति व अन्य कार्यों में करोड़ों के घोटाले की शिकायत की थी. इसके बाद शिक्षा मंत्री ने जांच बिठाई थी. 

मोतिहारी के तत्कालीन डीईओ सस्पेंड  

 मोतिहारी में जिला शिक्षा पदाधिकारी रहते संजय कुमार पर गंभीर आरोप लगे थे . उप विकास आयुक्त ने जांच की और 9 अप्रैल 2025 को अपनी जांच रिपोर्ट जिला पदाधिकारी पूर्वी चंपारण को दिया. जांच रिपोर्ट में तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार के खिलाफ कई गंभीर आरोप प्रमामित पाये गए। 

संजय कुमार वर्तमान में पटना डीईओ के पद पर पदस्थापित थे 

जांच में बेंच-डेस्क की गुणवत्ता असंतोष पाए जाने, स्कूल मरम्मति कार्य से संबंधित प्राक्कलन नहीं पाया जाना. अभिलेख में त्रुटि पूर्ण कार्यादेश पाया जाना, बिना हस्ताक्षर कोटेशन जैसी लापरवाही ,संचिका का लापरवाही पूर्ण तरीके से संधारण करना, कार्य में शिथिलता बरतने जैसे आरोप प्रमाणित पाए गए. इन आरोपों को लेकर तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी मोतिहारी वर्तमान में पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार को निलंबित किया गया है.  निलंबन अवधि में संजय कुमार का मुख्यालय क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक कार्यालय तिरहुत प्रमंडल निर्धारित किया गया है. शिक्षा विभाग के विशेष सचिव सह निदेशक प्रशासन सुबोध कुमार चौधरी ने यह आदेश जारी किया है.