पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
10-Apr-2025 03:41 PM
By First Bihar
Road Accident News: पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल-सुगौली मुख्य मार्ग पर आमिर खान टोला के समीप मंगलवार को एक तेल से भरा टैंकर और केला लदी पिकअप वैन आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी तीव्र थी कि टैंकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा, जबकि पिकअप पलट गई। संयोगवश कोई गंभीर हताहत नहीं हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टैंकर रक्सौल की ओर से आ रहा था जबकि पिकअप विपरीत दिशा से आ रही थी। अचानक दोनों वाहन एक-दूसरे के सामने आ गए, और चालकों का नियंत्रण हटने के कारण भीषण टक्कर हो गई। टैंकर का चालक समय रहते वाहन से कूद गया, जिससे वह सुरक्षित बच निकला। जबकि पिकअप चालक को मामूली चोटें आईं, जिनका प्राथमिक उपचार पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।
दुर्घटना के बाद टैंकर से केमिकल तेल का रिसाव शुरू हो गया, जिससे स्थानीय लोग घबरा गए। सड़क पर बिखरे केले को ग्रामीणों ने मिलकर इकट्ठा कर दूसरे वाहन में लादा।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस हादसे में हालांकि बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय निवासी उमर फारूक और ताराबुन नशा ने बताया कि टक्कर की आवाज काफी तेज थी, जिसके बाद गांववाले मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में सहयोग किया।