ब्रेकिंग न्यूज़

वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला

Home / bihar / मंकीपॉक्स को लेकर बिहार में महामारी का अलर्ट, पटना के IGIMS में बनेगा...

मंकीपॉक्स को लेकर बिहार में महामारी का अलर्ट, पटना के IGIMS में बनेगा आइसोलेशन वार्ड

28-Jul-2022 07:24 AM

PATNA : बिहार में मंकीपॉक्स का दहशत बढ़ रहा है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट पर है। राज्य में संदिग्ध मरीजों की पहचान के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। अब इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि अगर किसी को मंकिपॉक्स हो गया है तो दूसरों तक संक्रमण न फैले। पटना के आईजीआईएमएस में मंकीपॉक्स के संक्रमण को रोकने के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। अगर मंकीपॉक्स का एक भी मरीज मिलता है तो उसे महामारी का प्रसार माना जाएगा। दूसरे लोगों तक संक्रमण न फैले इसलिए मरीजों को आइसोलेशन में रखा जाएगा।



आईजीआईएमएस के निदेशक डॉ. विभूति प्रसन्न सिन्हा की माने तो मंकीपॉक्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग की एसओपी के तहत हॉस्पिटल में अहम बैठक की गई। इसमें यह फैसला लिया गया कि अगर मंकीपॉक्स का एक मरीज मिला तो इसे महामारी समझकर निपटने की कोशिश की जाएगी। मरीज को आइसोलेशन में रखा जाएगा। साथ ही किसी दूसरे मरीज या स्वास्थ्यकर्मी में संक्रमण न फैले इस बात की भी तैयारी की जा रही है। सैंपल लेने के लिए भी अलग टीम रहेगी।



बिहार में मंकीपॉक्स ने दहशत फैलाना शुरू कर दिया है। पटना के बाद नालंदा के राजगीर में भी मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज मिला था। खबर फैलते ही राज्यभर में हड़कंप मच गया। चिंता की बात इसलिए भी है क्यूंकि बिहार में फिलहाल इसके जांच की कोई सुविधा नहीं है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने उनका सैंपल लेकर पुणे भेज दिया है, जहां उसकी जांच की जाएगी। आपको बता दें, बिहार में मंकीपॉक्स का खतरा अब बढ़ने लगा है। 



आपको बता दें, पटना में मंकीपॉक्स की एक संदिग्ध महिला मरीज़ पाई गई है, जो खाजेकलां थाना इलाके के गुरहट्टा खत्री गली की रहने वाली है। दरअसल, पहले महिला को बुखार आया और बाद में उसके हाथ में जुलपती जैसा हुआ। विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉक्टर और पीएमसीएच के विशेषज्ञों ने उसके सैंपल ले लिए। स्वास्थ विभाग के अधिकारीयों की मानें तो ये मंकिपॉक्स का मामला नहीं है। 



वहीं, नालंदा जिले के राजगीर में एक युवक को भी मंकीपॉक्स का संदिग्ध पाया गया है। उसका भी सैंपल जांच के लिए पुणे भेजा जा रहा है। रिपोर्ट 4-5 दिन में आएगी। राज्य में मंकीपॉक्स के बढ़ते दहशत को देखते हुए अब अलर्ट जारी कर दिया गया है।