सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार
21-Dec-2025 04:14 PM
By RANJAN
KAIMUR: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-19 पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। मोहनिया थाना से करीब 200 मीटर पश्चिम, सुपौल की ओर जा रहा सीमेंट लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में जा घुसा।
बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे एक अन्य ट्रक को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। इस दौरान ट्रक ने सड़क की रेलिंग तोड़ दी और दोनों लेन में फंस गया, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने एनएचएआई को जानकारी दी। सूचना मिलने पर एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से ट्रक को हटाने की कार्रवाई शुरू की। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। इस दौरान मोहनिया थाना की पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
एनएचएआई के पेट्रोलिंग ड्राइवर अनिल कुमार ने बताया कि सुबह सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंची और जाम हटाने का कार्य किया गया। वहीं, ट्रक चालक राम प्रवेश विश्वकर्मा ने बताया कि एक वाहन द्वारा अचानक कट मारने के कारण यह हादसा हुआ। इस दुर्घटना में चालक को सीने में हल्की चोट आई है। ट्रक में अल्ट्राटेक कंपनी का सीमेंट लोड था, जिसे सुपौल ले जाया जा रहा था।