ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन

Home / bihar / मनरेगा का नाम बदलने का विरोध करने पर विपक्ष पर बरसे नित्यानंद राय,...

मनरेगा का नाम बदलने का विरोध करने पर विपक्ष पर बरसे नित्यानंद राय, कहा..राम नाम से है कांग्रेस को दिक्कत

मनरेगा योजना का नाम बदलकर ‘VB-जी रामजी’ किए जाने पर उठे विवाद पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने विपक्ष पर हमला बोला और कहा कि योजना मजदूरों के लिए लाभकारी है, विपक्ष भ्रम फैला रहा है।

17-Jan-2026 06:36 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: समस्तीपुर: केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलकर ‘VB–जी रामजी’ किए जाने को लेकर विपक्षी दलों के विरोध पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री एवं उजियारपुर से बीजेपी सांसद नित्यानंद राय ने कड़ी आपत्ति जताई है। समस्तीपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पूर्व की मनरेगा योजना में व्यापक सुधार कर ‘VB–जी रामजी’ योजना की शुरुआत की गई है, जो मजदूरों के लिए काफी लाभकारी है।


नित्यानंद राय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल इस मुद्दे पर लोगों के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “कांग्रेस का मतलब ही झूठ है और झूठ का मतलब कांग्रेस।” उन्होंने कहा कि विपक्ष को शायद भगवान राम के नाम से ही एलर्जी है, इसलिए योजना अच्छी होने के बावजूद इसके संक्षिप्त नाम में ‘राम’ शब्द होने से उन्हें आपत्ति हो रही है।


उन्होंने कहा कि यह देश भगवान राम और माता सीता का है और यदि किसी योजना के नाम में ‘राम’ जुड़ा है तो यह गर्व की बात है। महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने को लेकर विपक्ष द्वारा गांधी के अपमान के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि बापू का अपमान कांग्रेस के लोग करते आए हैं, जबकि बीजेपी हमेशा से महात्मा गांधी का सम्मान करती रही है।