ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / bihar / BIHAR: मंत्री संतोष सुमन का बड़ा बयान, कई कांग्रेसी भी अब राहुल की...

BIHAR: मंत्री संतोष सुमन का बड़ा बयान, कई कांग्रेसी भी अब राहुल की बचकानी और खड़गे के सठियाए बयान से बना रहे दूरी

मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस जिस शर्मिंदगी का सामना कर रहे हैं, वह पूरी तरह से उनके खुद की बयानबाज़ी और हठधर्मिता का परिणाम है। मोदी के विरोध के लिए अपनाएं जा रहे यह तरीका कांग्रेस को गर्त में पंहुचा रहा है।

21-May-2025 08:40 PM

By First Bihar

BIHAR: हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लघु जल संसाधन मंत्री डॉ.संतोष सुमन ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा है कि देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को घेरने के लिए कांग्रेस की पाकपरस्ती देश को स्वीकार नहीं है। पाकिस्तान  के खिलाफ भारतीय सेना की कार्रवाई पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे या फिर राहुल गांधी के सवाल दरअसल सरकार का नहीं देश का विरोध है। किसी भारतीय का इस तरह की हरकत को देश कभी स्वीकार नहीं करेगा।


संतोष सुमन ने कहा कि 'हमारे कितने एयरक्राफ्ट तबाह हुए' जैसे राहुल गांधी के सवाल हो, या राफेल को लेकर कांग्रेस के यूपी अध्यक्ष का मजाक या कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ भारत की कार्रवाई का विरोध एक तरह से देश और सेना का अपमान है। इन कांग्रेस नेताओं के भारत विरोधी बयानों को जहां पाकिस्तानी मीडिया अपना हेडलाइन बना रहा है, वही वहां की सरकार भारत के खिलाफ नैरेटिव गढ़ रही है।


उन्होंने कहा कि यही वजह है कि शशि थरूर और सलमान खुर्शीद के बाद अब पी. चिदंबरम ने भी राहुल गांधी के बचकाने और जिद भरे सवालों और आरोपों से अपनी दूरी बना ली है, जो उन्होंने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के सूझबूझ भरे बयान को लेकर लगाए थे।चिदंबरम ने साफ कहा कि विदेश मंत्रालय की ओर से स्पष्टीकरण आ चुका है, इसलिए इस विषय पर वह कोई और टिप्पणी नहीं करेंगे।


मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस जिस शर्मिंदगी का सामना कर रहे हैं, वह पूरी तरह से उनके खुद की बयानबाज़ी और हठधर्मिता का परिणाम है। मोदी के विरोध के लिए अपनाएं जा रहे यह तरीका कांग्रेस को गर्त में पंहुचा रहा है।