ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी Bihar News: इंटर छात्र की रहस्यमयी हत्या… घर से निकला, सुबह खेत में मिला शव; गला घोंटने के सबूत से सनसनी संकट में कारोबारियों को बड़ा सहारा… केंद्र ला रहा 2.5 लाख करोड़ की गारंटी योजना, MSME सेक्टर को मिलेगी नई ताकत बेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति
29-Nov-2025 06:47 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार सरकार की मंत्री सह स्थानीय विधायक लेशी सिंह ने बिना किसी पूर्व सूचना के पूर्णिया के धमदाहा स्थित सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की बदहाल व्यवस्था साफ उजागर हुई। प्रभारी चिकित्सक से लेकर डॉक्टर और कर्मचारी तक बड़ी संख्या में गायब मिले।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रभारी मनोज कुमार तीन दिनों से अनुपस्थित पाए गए। यही नहीं, अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन होने के बावजूद इंस्टॉल नहीं किया गया था। मौके पर 7 डॉक्टर समेत कुल 12 स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से नदारद मिले। अव्यवस्था का यह नजारा देख मंत्री लेशी सिंह गुस्से में दिखाई दीं।
मौके पर ही मंत्री ने पूर्णिया कमिश्नर को फोन लगाकर मामले की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था आम गरीबों तक निर्बाध रूप से पहुंचे, इसके लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। लेकिन प्रभारी चिकित्सक व कर्मचारियों की लापरवाही से अस्पताल की छवि खराब हो रही है। ऐसा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी।
बता दें कि यह वही अस्पताल है जिसे पूरे अनुमंडल की लाइफलाइन माना जाता है। इलाज के लिए बड़ी संख्या में मरीज रोज यहां पहुंचते हैं, लेकिन प्रभारी स्तर पर लापरवाही के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।