ब्रेकिंग न्यूज़

BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि

Home / bihar / मेयर शिवराज की हत्या पर भड़के चिराग का आरोप, नीतीश शासन में LJP...

मेयर शिवराज की हत्या पर भड़के चिराग का आरोप, नीतीश शासन में LJP नेताओं को चुन चुनकर मारा जा रहा है

30-Jul-2021 11:09 AM

PATNA : एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने करीबी नेता कटिहार के मेयर शिवराज पासवान की हत्या के बाद नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला है. चिराग पासवान ने कहा है कि नीतीश शासन में चुन चुन कर एलजेपी के नेताओं की हत्या कराई जा रही है. आखिर ऐसा कौन कर रहे हैं, सरकार को जवाब देना चाहिए. चिराग पासवान ने कहा है कि लंबे अरसे से एलजेपी के नेताओं की बिहार में हत्या हो रही है. 



आपको बता दें कि एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान के बेहद करीबी रहे कटिहार के मेयर शिवराज पासवान की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या की खबर से एक तरफ जहां लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है तो वहीं लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान भी इस मामले पर हमलावर रहे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के गृह मंत्री भी हैं. बिहार में अपराध अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया है. जिस तरह से मेयर की गोली मारकर हत्या कर दी गई यह दिखाता है कि अपराधियों को मनोबल बढ़ा है. इसकी चिंता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को होनी चाहिए. 



दरअसल, चिराग पासवान आशीर्वाद यात्रा के तहत गया, नवादा और नालंदा के लिए रवाना हो रहे थे. निकलने से पहले उन्होंने मेयर की हत्या के मामले पर नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली. साथ ही इस मामले में शामिल अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करवाकर उन्हें सख्त सजा दिलवाने की भी मांग की.