ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / bihar / मेयर सीता साहू पर पटना को क्लीन करवाने की जिम्मेदारी, लेकिन हड़तालकर्मियों को...

मेयर सीता साहू पर पटना को क्लीन करवाने की जिम्मेदारी, लेकिन हड़तालकर्मियों को भड़काने में रहीं सबसे आगे

08-Feb-2020 07:38 AM

PATNA : पटना नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल ने राजधानी की स्थिति नारकीय कर दी है। पटना में हर तरफ कचरा ही कचरा फैला है और अब हालात संक्रमण और बीमारियों के फैलने जैसा बन चुका है। सरकार के जिस फैसले के विरोध में सफाई कर्मियों ने हड़ताल शुरू की थी उस पर तत्काल रोक भी लगा दिया गया लेकिन उसके बावजूद हड़ताली सफाई कर्मी काम पर नहीं लौटे। हैरत इस बात पर है कि पटना कि जिस मेयर पर राजधानी को साफ करवाने की जिम्मेदारी है वही हड़ताली कर्मियों को पहले दिन से भड़काती रहीं। 


दरअसल निगम के दैनिक भोगी कर्मियों की सेवाएं लेने पर रोक के फैसले के खिलाफ मेयर सीता साहू ने पहले ही दिन मोर्चा खोल दिया था। मेयर लगातार यह कह रही थी कि सफाई कर्मियों के हित में सरकार नहीं सोच रही है। हड़ताल के शुरुआती 4 दिनों में मेयर सीता साहू लगातार सफाई कर्मियों के समर्थन में बयान देती रहीं लेकिन अब जब स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई तब मेयर हड़ताली कर्मियों से वार्ता की पहल कर रही हैं।


5 फरवरी को भी निगम बोर्ड की बैठक में सीता साहू ने सरकार के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में जाने तक की बात कही थी। चर्चा है कि मेयर सीता साहू हड़ताल खत्म कराने का क्रेडिट अपने माथे लेना चाहती थीं लेकिन अब सरकार और मेयर को बैकफुट पर आता देख हड़ताली कर्मी भी अपनी बात मनवा लेने की जिद पर अड़े हुए हैं।