ब्रेकिंग न्यूज़

देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए

Home / bihar / राज्य के कई जिलों में वज्रपात के साथ बारिश की संभावना, मौसम विभाग...

राज्य के कई जिलों में वज्रपात के साथ बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल

13-Aug-2024 06:32 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार में एक बार फिर से मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। मानसून के एक्टिव होने के बाद से राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश को दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश से लोगों को एक तरफ जहां भीषण गर्मी से राहत मिली है तो दूसरी तरफ राज्य की नदियों का जलस्तर बढ़ने से संभावित बाढ़ को लेकर लोगों को डर भी सता रहा है। इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिया है।


मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले एक हफ्ते तक बिहार के तकरीबन सभी जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है। आईएमडी ने राज्य के कई जिलों के लिए बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है और बारिश के दौरान लोगों से सावधानी बरतने को कहा है। साथ ही साथ आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने का सुझाव दिया है।


मौसम विज्ञान केंद्र ने सीवान में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है तो वहीं गोपालगंज, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, शेखपुरा, लखीसराय, पटना, अरवल, गया, नालंदा, अररिया, किशनगंज, सहरसा, रोहतास और सारण के कुछ हिस्सों में हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश के साथ साथ वज्रपात और मेघ गर्जन की चेतावनी जारी की है औ लोगों से बारिश के दौरान सावधान रहने को कहा है।


उधर, राज्य के भीतर और सीमावर्ती राज्यों में लगातार हो रही बारिश से बिहार की तकरीबन सभी नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पटना में गंगा लाल निशान को पार कर गई है। और पटना के दियारा और गंगा के तटीय नीचले इलाकों में नदी का पानी घुस गया है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। 


वहीं पटना में पुनपुन नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ साथ राज्य की सभी नदियां उफान पर हैं और संभावित बाढ़ के खतरे ने आम लोगों के साथ साथ सरकार को भी टेंशन में डाल दिया है। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और संबंधित विभागों को निर्देश जारी किया है।