BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि
07-Jan-2022 07:04 PM
PATNA : नीतीश कैबिनेट में संक्रमण की एक कड़ी और आगे बढ़ गई है। राज्य कैबिनेट में शामिल उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन भी संक्रमित पाए गए हैं। मंत्री शाहनवाज हुसैन ने खुद ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों को अपनी कोरोना जांच करा लेनी चाहिए। शाहनवाज हुसैन ने बताया है कि वह 5 जनवरी को बिहार कैबिनेट की बैठक में भी शामिल हुए थे लेकिन उस दिन रिपोर्ट निगेटिव आई थी। उन्होंने दोबारा जांच कराई और अब रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन मंत्री मुकेश सहनी के साथ 2 दिन पहले स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक में शामिल हुए थे। पटना के होटल चाणक्य में आयोजित इस बैठक में कई बड़े अधिकारी और बैंक के अधिकारी शामिल हुए थे। मंत्री मुकेश सहनी की कोरोना जांच रिपोर्ट आज शाम ही पॉजिटिव आई है और उसके बाद मंत्री शाहनवाज हुसैन भी संक्रमित पाए गए हैं। शाहनवाज हुसैन फिलहाल दिल्ली में है और वही होम आइसोलेशन में अपना इलाज करा रहे हैं।
इसके पहले बिहार के दोनों डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। मंत्री अशोक चौधरी, सुनील कुमार, संतोष सुमन, अमरेंद्र प्रताप, जनक राम की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है और यह सभी कोरोना से संक्रमित होने के बाद होम आइसोलेशन में चल रहे हैं।