BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
16-Oct-2025 09:54 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को हंगामे की भेंट चढ़ गया। मुजफ्फरपुर क्लब में आयोजित इस कार्यक्रम में मंच पर भाजपा सांसद और लोकप्रिय गायक मनोज तिवारी मौजूद थे। वे एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। लेकिन जैसे ही उन्होंने भाषण शुरू किया, पूर्व मंत्री राम सूरत राय के समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए सभा में हंगामा शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार, औराई विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री राम सूरत राय का टिकट भाजपा ने काटकर पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी रामा निषाद को उम्मीदवार बनाया है। इस फैसले से राम सूरत राय और उनके समर्थक नाराज चल रहे थे। सम्मेलन में जब सभी उम्मीदवारों का परिचय कराया जा रहा था, तभी उनके समर्थक बड़ी संख्या में पहुंच गए और “राम सूरत राय को न्याय दो” के नारे लगाने लगे।
मनोज तिवारी ने माइक संभालकर समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि मंच की गरिमा बरकरार रखें, लेकिन हंगामा बढ़ता ही गया। करीब दो घंटे तक कार्यक्रम बाधित रहा। अंततः स्थिति बिगड़ते देख पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और हालात पर नियंत्रण पाया।
एनडीए की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के कई वरिष्ठ भाजपा और जदयू नेता मौजूद थे। इसी दौरान एनडीए गठबंधन के उम्मीदवारों ने नामांकन भी दाखिल किया। इनमें औराई से भाजपा उम्मीदवार रामा निषाद, कुढ़नी से भाजपा के केदार गुप्ता, सकरा से जदयू के आदित्य कुमार और गायघाट से जदयू के कोमल सिंह शामिल थे। सभी ने एनडीए की एकता और विकास के संकल्प पर भरोसा जताया।
यह पहला मौका नहीं है जब राम सूरत राय के समर्थकों ने पार्टी के खिलाफ नाराजगी जताई हो। टिकट कटने के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय, पटना में भी समर्थकों ने जमकर हंगामा किया था। उनका आरोप था कि पार्टी ने एक समर्पित और अनुभवी नेता के साथ अन्याय किया है। भाजपा की अंदरूनी राजनीति में यह प्रकरण चर्चा का विषय बना हुआ है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि औराई सीट पर हुआ टिकट परिवर्तन भाजपा के लिए आंतरिक चुनौती बन सकता है। बवाल के बाद प्रशासन ने जिले के राजनीतिक कार्यक्रमों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। आयोजन स्थल के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे, जिनकी तत्परता से स्थिति नियंत्रण में लाई गई।