ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / bihar / मैट्रिक परीक्षा के दौरान दिया बच्चे को जन्म, नाम रखा इम्तिहान

मैट्रिक परीक्षा के दौरान दिया बच्चे को जन्म, नाम रखा इम्तिहान

20-Feb-2021 08:13 AM

MUZAFFARPUR: एमडीडीएम कॉलेज परीक्षा केंद्र पर शुक्रवार को मैट्रिक की परीक्षा दे रही छात्रा शांति देवी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई. जिसके बाद उसे एंबुलेंस तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने देर शाम बेटे को जन्म दिया. 

महिला के पति ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित और परीक्षा के समय जन्म लेने के कारण उन्होंने अपने बेटे का नाम इम्तिहान रखा है. वहीं मां बनने वाली छात्रा शांति का कहना है कि वह पढ़-लिखकर आगे बढ़ना चाहती है और किसी भी हाल में परीक्षा नहीं छोड़ेगी. शनिवार को एंबुलेंस से एमडीडीएम काॅलेज केंद्र पर जाकर परीक्षा देगी.

शांति ने बताया कि प्रसव पीड़ा शुरू होने से पहले ओएमआर शीट भर कर जमा कर दी थी. लेकिन सब्जेक्टिव की शुरुआत करते ही प्रसव पीड़ा होने लगी. इसकी जानकारी वीक्षक को दी  इसकी जानकारी आसपास की छात्राओं ने वीक्षक को दी और उसे उस्पताल भेजा गया.  एमडीडीएम कॉलेज परीक्षा केंद्र से एंबुलेंस से उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां देर शाम उसने बेटे को जन्म दिया.