ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / bihar / बड़हरा में माई-बहन सम्मान योजना को मिला जबरदस्त समर्थन, 50 हज़ार से अधिक...

बड़हरा में माई-बहन सम्मान योजना को मिला जबरदस्त समर्थन, 50 हज़ार से अधिक फॉर्म जमा

बड़हरा विधानसभा में राजद की ‘माई-बहन सम्मान योजना’ को लेकर जबरदस्त उत्साह है। अब तक 50 हज़ार से अधिक फॉर्म भरे जा चुके हैं। नेता रामबाबू सिंह ने कार्यकर्ताओं की मेहनत को सलाम किया।

16-Sep-2025 08:04 PM

By First Bihar

BHOJPUR: बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में ‘माई-बहन सम्मान योजना’ का फॉर्म भरने का काम युद्धस्तर पर जारी है। हर रोज़ राजद कार्यकर्ता गांव-गांव और पंचायतों में जाकर लोगों से फॉर्म भरवा रहे हैं। अब तक 50 हजार से अधिक फॉर्म जमा हो चुके हैं।


इस बड़े अभियान का संचालन राजद के राष्ट्रीय परिषद सदस्य और बड़हरा के कद्दावर नेता रामबाबू सिंह उर्फ अशोक सिंह की अगुवाई में हो रहा है। उन्होंने बताया कि राजद कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं और यही सच्चे सिपाही दिन-रात गांवों में जाकर इस योजना को सफल बना रहे हैं।


रामबाबू सिंह ने कहा “बाढ़ प्रभावित होने के बावजूद भी कार्यकर्ताओं का जोश कम नहीं हुआ है। जहां बाढ़ का असर है, वहां भी फॉर्म भरने का काम धीमी गति से सही लेकिन लगातार जारी है। हमारा लक्ष्य है कि बड़हरा के हर घर की माई-बहन इस योजना से जुड़ें।”


उन्होंने आगे कहा कि “मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं को सलाम करता हूँ। वे ही असली योद्धा हैं, जो बाढ़ की कठिनाइयों के बीच भी हर घर तक पहुँच रहे हैं। यही कार्यकर्ता हमारी पार्टी की रीढ़ हैं और इन्हीं की मेहनत से बड़हरा में माई-बहन सम्मान योजना ऐतिहासिक रूप से सफल होगी।”