पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
03-Apr-2022 09:46 AM
PATNA : पेट्रोल-डीज़ल, गैस सिलेंडर, खाद्य वस्तुओं की बेतहाशा मंहगाई के बाद अब आम आदमी पर बच्चों की फीस का बोझ भी बढ़ गया है. बिहार के सभी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई महंगी हो गयी है. शिक्षा विभाग ने पहले ही आदेश जारी कर दिया है, लेकिन नये सत्र में एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही अभिभावकों को फीस के लिए अधिक पैसे देने होंगे.
अब नौवीं व 11वीं में प्रवेश शुल्क 50-50 रुपये देने होंगे. पहले नौवीं में प्रवेश शुल्क 20 रुपये व 11वीं में प्रवेश शुल्क 15 रुपये थे. वहीं, नौवीं में विकास शुल्क अब एक बार में ही 80 रुपये देने होंगे. पहले दो किस्तों में यह राशि ली जाती थी. वहीं, 11वीं में विकास शुल्क अब 200 रुपये लिये जायेंगे. पहले विकास शुल्क 160 रुपये थे.
जिले के कई स्कूलों के प्राचार्य ने बताया कि नौवीं में एडमिशन 181 रुपये व 11वीं में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को 165 रुपये अधिक देने होंगे. आदेश के मुताबिक मनोरंजन शुल्क में भी इजाफा करते हुए 10 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये किया गया है जबकि विद्यालय रखरखाव के लिए अलग से 50 रुपये शुल्क तय किये गए हैं.
उच्च माध्यमिक की बात करें तो यहां मनोरंजन शुल्क को 3 गुणा बढ़ाते हुए 60 रुपये किया गया है जबकि विद्युत शुल्क को 60 से बढ़ाकर 80 किया गया है साथ ही रखरखाव शुल्क में बदलाव नहीं करते हुए 150 रुपये ही रखा गया है. छात्रों को अब परिचय पत्र के लिए भी शुल्क देय होंगे जो कि पहले मुफ्त में प्रदान किया जाता था. अब प्रवेश पत्र के लिए भी 20 रुपये देने होंगे. माध्यमिक में फॉर्म और प्रोस्पेक्ट्स के लिए भी अब 50 रुपये शुल्क देने होंगे जो पहले मुफ्त में मुहैया कराई जाती थी.