मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश MBA की फीस के लिए बेची किडनी… 9 लाख का वादा, 60 लाख का खेल, एक झगड़े ने खोला खौफनाक रैकेट
10-Feb-2025 01:43 AM
By First Bihar
mahakumbh Jam News मौनी अमावस्या की भीड़ अभी छंटी भी नहीं कि माघी स्नान के लिए श्रद्धालु महाकुंभ में आने लगे हैं. महाकुंभ में स्नान करने आने वाली भीड़ के कारण प्रयागराज शहर में ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है. ट्रेनों से यहां प्रतिदिन लाखों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. इसके कारण भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया है. हालात को देखते हुए दारागंज स्टेशन को पहले ही बंद कर दिया गया था, वहीं अब प्रयागराज संगम स्टेशन को भी तत्काल प्रभाव से बन्द कर दिया गया है.
रेलवे के सूत्रों का कहना है कि हालात सामान्य होने तक सिर्फ प्रयागराज से ही ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया. जानकारी के मुताबिक माघ पूर्णिमा 12 फरवरी को है. हालांकि माघी स्नान के लिए दो दिन पहले से ही श्रद्धालु महाकुंभ पहुंचने लगे हैं. मौनी अमावस्या पर मची भगदड़ की खबर के बाद अब ये सभी लोग माघी पूर्णिमा पर महाकुंभ पहुंच रहे हैं. इसके कारण प्रयागराज में भीड़ बढ़ गई है. प्रशासन का कहना है कि इतनी भीड़ की उम्मीद तक नहीं थी.
प्रयाग स्टेशन से चलेंगी ट्रेने
प्रयागराज से चलने वाली या प्रयाराज होकर गुजरने वाली सभी ट्रेने हाउसफुल चल रही है. हालात को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज संगम स्टेशन को बंद कर दिया है. वहीं महाकुम्भ मेले के लिए चलने वाली आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों को वैकल्पिक तौर पर प्रयाग स्टेशन के लिए डायवर्ट कर दिया गया है. इसमें कहा गया है कि यह सभी ट्रेने हालात सामान्य होने तक प्रयागराज जंक्शन से ही संचालित होंगी.इनमें बस्ती स्टेशन से 10 फरवरी को चलने वाली 14232 बस्ती-प्रयागराज संगम मनवर संगम एक्सप्रेस शामिल है.