Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार
12-Jul-2025 12:51 PM
By First Bihar
Bihar News: जैसे- जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। बिहार की राजनीति में हलचल तेज देखने को मिल रहा है और इस बीच बिहार में सभी पार्टियां सक्रिय हो गई है। ऐसे में आज यानि शनिवार को महागठबंधन कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में शुरू हो गई है।
बता दें कि इस बैठक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार, कांग्रेस के प्रभारी, वीआईपी पार्टी के मुखिया और अन्य बड़े नेता भी मौजूद हैं। सभी पार्टियों ने सीट साझा करने के फार्मूले का प्रस्ताव तेजस्वी यादव को सौंप दिया है, जिसे बैठक में विस्तार से चर्चा के लिए रखा गया है।
बैठक का मुख्य एजेंडा सीट फॉर्मूले पर सहमति बनाना है, जिससे महागठबंधन के सभी सदस्य दल आगामी चुनावों में प्रभावी सहयोग कर सकें। इसके अलावा, महागठबंधन के मेनिफेस्टो पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श हो रहा है। बैठक में यह भी तय किया जा रहा है कि चुनाव से पहले महागठबंधन की ओर से एक संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिससे जनता के बीच अपनी एकजुटता और योजनाओं को प्रभावी रूप से पेश किया जा सके।
कुणाल, जो कि सीपीआई के सचिव हैं, उन्होंने बताया कि महागठबंधन की यह बैठक निर्णायक साबित होगी और इसमें सभी पार्टियों के नेताओं की पूर्ण सहभागिता से सामूहिक रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि महागठबंधन के सभी दलों का उद्देश्य चुनाव में जीत हासिल करना और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। इस बैठक के परिणाम से आने वाले चुनावों की दिशा स्पष्ट होगी।
रिपोर्ट- प्रेम राज