पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
12-Oct-2019 05:29 PM
By Ganesh Samrat
PATNA: राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के दौरान राजधानी पटना के बापू सभागार में जुटे महागठबंधन के नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है. समर्थकों की भारी भीड़ के बीच महागठबंधन नेताओं ने आगामी 10 नवंबर से राज्य सरकार के खिलाफ हल्ला बोल का एलान कर दिया है. महागठबंधन नेताओं ने 10 नवंबर से सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन शुरु किए जाने की घोषणा की है.
लोहिया जी की पुण्यतिथि के नाम पर जुटे महागठबंधन नेताओं के निशाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही थे. रालोसपा नेता उपेंद्र कुशवाहा ने जहां नीतीश कुमार के सुशासन पर सवाल उठाए तो तेजस्वी ने नीतीश कुमार के इस्तीफे की एक बार फिर से मांग की और कहा कि महागठबंधन के दरवाजे उनके लिए हमेशा के लिए बंद कर दिए गए है. तेजस्वी ने नीतीश कुमार को पलटीमार नेता बताते हुए उनके खिलाफ जमकर निशना साधा.
वहीं मधेपुरा से लोकसभा का चुनाव हार चुके शरद यादव ने समर्थकों के जोश को बढ़ाते हुए कहा कि नीतीश कुमार की विफलताओं को जनता के बीच ले जाने का अभी सुनहरा मौका है और कार्यकर्ताओं को सरकार की विफलताओं को लेकर जनता के बीच जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर राज्य सरकार ने लोगों के भरोसे को तोड़ा है और राज्य में कोई विकास नहीं हुआ है.