पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
03-Apr-2020 07:52 PM
PATNA :अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। माध्यमिक-उच्च माध्यमिक शिक्षकों की नियोजन प्रकिया को एक बार फिर से स्थगित कर दिया गया है। शिक्षक नियोजन की प्रकिया लॉकडाउन के बाद भी नहीं शुरू हो सकेगी। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने इस संबंध में नया आदेश जारी कर दिया है।
शिक्षा विभाग के जारी लेटर में कहा गया है कि माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों के छठे चरण की बहाली के लिए जो संशोधित कार्यक्रम विभाग ने पिछले बीस मार्च को जारी किया था उसे तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है। विभाग की ओर से बताया गया है कि 20 मार्च को जारी लेटर के बाद 24 मार्च से पूरे बिहार में लॉकडाउन लागू कर दिय़ा गया। 21 दिनों के लॉकडाउन के ध्यान में रखते हुए सारे संशोधित कार्यक्रमों को रद्द किया जा रहा है।
बता दें कि छठे चरण की माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों के नियोजन कई बार स्थगित किया जा चुका है। शिक्षक नियोजन की पूरी प्रक्रिया वर्ष 2019 में जुलाई माह से शुरू की गयी थी जिसे 13 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाना था। लेकिनन ल़ॉकडाउन के बीच अब ये संभव होता नहीं दिख रहा।