पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
14-Apr-2025 06:53 PM
By First Bihar
Bihar News: मधुबनी ज़िले के बिस्फी थाना क्षेत्र के दमला गांव से एक ऐसा मामला सामने आया जिसे जानकर आप हैरान रह जायेंगे | रविवार देर रात लगभग 1 बजे गांव के 26 वर्षीय राजन कुमार राम को एक ज़हरीले सांप ने उसके बाएं पैर में डस लिया। राजन उस समय शौच के लिए घर से बाहर निकला था, जब यह हादसा हुआ।
पीड़ित राजन ने बताया कि वह बिहार दरोगा की तैयारी कर रहा है और देर रात तक पढ़ाई करता है। सर्पदंश के तुरंत बाद उसने अपने पिता को जगाया और दोनों बाइक से पहले बिस्फी पीएचसी पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करते हुए दो इंजेक्शन दिए और फिर उसे मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लगभग 3 बजे सुबह राजन मधुबनी सदर अस्पताल पहुंचा, जहां उसका तत्काल इलाज किया गया।आपको बता दे कि फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है और तेजी से स्वस्थ हो रहा है।
राजन की सतर्कता और साहस के चलते उसकी जान बच सकी, जो अब इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। सर्पदंश जैसी खतरनाक स्थिति में भी समय पर निर्णय लेना और हिम्मत न हारना, राजन की जिंदगी बचाने में अहम साबित हुआ। परिजनों और गांव वालों में राजन को सुरक्षित देखकर खुशी की लहर है। राजन की सूझबूझ और हिम्मत ने साबित कर दिया कि संकट की घड़ी में आत्मसंयम और जागरूकता कितनी जरूरी है।