गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
28-Jan-2026 09:05 PM
By First Bihar
MADHUBANI: महिलाओं की मांग पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10 साल पहले बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू की। इसके तहत शराब का निर्माण, बिक्री और सेवन पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गयी। लेकिन इसके बावजूद ना तो शराब पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही इसे बेचेने और निर्माण करने वाले ही अपनी करतूत से बाज आ रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई के बावजूद शराब तस्करों का हौसला बुलंद है।
यही कारण है कि बिहार में अब नकली शराब का निर्माण भी धंधेबाजों द्वारा किया जा रहा है। नकली शराब के पीने से लोगों की मौतें भी हो रही है। शराब तस्करों के हौसले को देखकर ऐसा लगता है कि इनके दिल में पुलिस का डर खत्म हो गया है। क्योंकि आज भी ये लोग नकली शराब बेखौफ होकर बना रहे है और लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ताजा मामला बिहार के मधुबनी जिले की है, जहां पुलिस ने नकली शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया है।
फैक्ट्री से भारी मात्रा में नकली शराब बरामद किया गया है। अंधराठाढ़ी थाने की पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में नकली विदेशी शराब का निर्माण किया जा रहा है। यही से नकली शराब पूरे बिहार में भेजी जा रही है। गुप्त सूचना पर जब पुलिस ने फैक्ट्री में छापेमारी की तब इसकी भनक लगते ही शराब बनने में लगे लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये।
पुलिस ने नकली शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया और मौके से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त किया। फरार तीनों धंधेबाजों की पहचान पुलिस ने 01.रौशन कुमार, पे0 तेजनारायण कामत, 02. रोहन कुमार, पे0 देवशंकर, 03. अभिषेख कुमार पे0 अमीर लाल कामत के रूप में की है। ये तीनों धंधेबाज मधुबनी के अंधराठाढी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार शराब के धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही तीनों तस्कर सलाखों के पीछे होंगे।
मधुबनी में नकली शराब फैक्ट्री से बरामद वाइन
01. विदेशी शराब Royal Green, Classic BLENDED, WHISHKY 375 ML का कुल 02 बोतल, मात्रा 750 ML,
02. विदेशी शराब Mc Dowell’s NO.1, 375 ML का कुल 54 बोतल, मात्रा 20.250 लीटर, इस प्रकार कुल विदेशी शराब 21.000 लीटर,
03. खाली शराब का बोतल की संख्या 36, (छोटा एवं मध्यम),
04. शराब बोतल का ढक्कन क्रमश: Imperial Blue, Royal Green, Mc Dowell’s No.1, Royal Stag, का कुल 1497 पीस,
05. शराब बोतल का स्टिकर, क्रमश: Imperial Blue, Royal Green, Mc Dowell’s No.1(LUXURY), Royal Stag, Mc Dowell’s (yellow)- कुल 1427 पीस,
06. विदेशी शराब का कागजी सील, (कुल 4 प्रकार का कागजी सील) 49 पत्ता मे कुल 4860 पीस बरामद
मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट