पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
27-Aug-2025 05:46 PM
By First Bihar
MADHUBANI: बिहार में आए दिन घूसखोर पकड़े जा रहे हैं, उन्हें सजा भी हो रही है, इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि इन लोगों ने हम नहीं सुधरेंगे की कसम खा ली है। लेकिन लालच के चक्कर पकड़े भी जा रहे हैं, जिससे समाज में उनकी बड़ी बदनामी हो रही है। इस बार मधुबनी में विजिलेंस की टीम ने एक और घूसखोर को पकड़ा है। जो उद्योग विभाग का कर्मचारी है,
जिसे 15 हजार रूपये घूस लेते हुए निगरानी की टीम ने दबोचा है। गिरफ्तार मोहम्मद मुसाहिद उद्योग विभाग में MSME मित्र के पद पर तैनात था। निगरानी डीएसपी अरुनोदय पांडेय ने बताया कि साहरघाट थाना क्षेत्र के बसबरिया निवासी सुशील यादव ने 20 अगस्त को पटना निगरानी के दफ्तर में शिकायत दर्ज कराया था। जिसके बाद इस सूचना के सत्यापन करने के बाद बुधवार को विजिलेंस की टीम मधुबनी स्थित उद्योग विभाग के उस कार्यालय में पहुंची जहां मोहम्मद मुसाहिद तैनात था।
MSME मित्र मुसाहिद को इस दौरान शिकायकर्ता से 15 हजार रूपया घूस लेते निगरानी की टीम ने रंगेहाथ दबोच लिया। निगरानी डीएसपी ने बताया कि एमएसएमई मित्र मोहम्मद मुसाहिद खान के द्वारा सुशील से लघु उद्योग के लिए 2 लाख रुपये लोन की तीसरी किस्त जो 50 हजार रुपये बकाया था, जिसके भुगतान के लिए 15 हजार रुपए घूस की मांग की गयी थी। कहा गया था कि बिना चढ़ावा दिये काम नहीं होगा।
जिसे लेकर सुशील का काम मुसाहिद खान नही कर रहा था। आज बुधवार को कार्यालय में पैसे देने की बात तय हुई थी। सुशील पैसे लेकर मुसाहिद को देने पहुंचा था लेकिन निगरानी के जाल में वो फंस गया। विजिलेंस की टीम ने 15 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ उसे दबोचा। निगरानी की टीम में पुलिस अवर निरीक्षक शशिकांत, इंस्पेक्टर नीरज कुमार पंजियार, ससि भूषण, पुलिस उपाधीक्षक वासिद अहमद शामिल थे।
मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट