तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज
19-Feb-2026 06:10 PM
By First Bihar
MADHUBANI: मधुबनी में शराब की बड़ी खेप के साथ जनसुराज के पूर्व प्रत्याशी और मुखिया रूपम कुमारी के पति बीरेंद्र कुमार यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुखिया पति के पास से 120 लीटर शराब बरामद किया गया है। बीरेंद्र यादव शराब मामले में उत्पाद विभाग के रडार पर था।
उत्पाद विभाग की टीम को मुखिया पति बीरेंद्र यादव और उसके काले कारोबार की जानकारी पहले से थी। जब इस बात की गुप्त सूचना उत्पाद विभाग की टीम को मिली थी तब से उसके घर और गोदाम की निगरानी लगातार की जाने लगी। उत्पाद अधीक्षक विजय कांत ठाकुर के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए बीरेंद्र यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया। घर में 24 कार्टन में रखे 120 लीटर शराब भी बरामद किया गया गया। सूत्रों की माने तो शराब के अवैध धंधे से बीरेंद्र यादव ने कई अचल संपत्तियां और चल संपत्तियां अर्जित की है।
बता दें कि शराब माफिया बीरेंद्र यादव की पत्नी रूपम कुमारी खजौली विधानसभा से 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव जनसुराज के टिकट पर लड़ चुकी है, हालांकि जीत हासिल नहीं हो पाई। मिली जानकारी के अनुसार प्रशांत किशोर की पार्टी की उम्मीदवार बनीं रूपम कुमारी के चुनाव प्रचार के लिए उनके पति शराब तस्कर बीरेंद्र यादव ने खूब मेहनत की थी। चुनाव प्रचार में जमकर पैसा खर्च किया था। पत्नी की जीत के लिए जन सुराज के संरक्षक प्रशांत किशोर के साथ बीरेंद्र यादव ने खूब प्रचार-प्रसार किया था।
शराब की खेप के साथ मुखिया पति को अरेस्ट किया गया है। इस गिरफ्तारी के बाद अब सवाल यह उठता है बिहार विधानसभा चुनाव की पूर्व प्रत्याशी और मुखिया रूपम कुमारी के पति के द्वारा शराबबंदी वाले राज्य में इस अवैध कारोबार में लिप्त रहने से शराबबंदी कैसे सफल होगी। एक पहुंच वाला व्यक्ति पूर्व मुखिया ,विधानसभा चुनाव के पूर्व प्रत्याशी सह मुखिया पति कैसे सरकार की शराबबंदी कानून का मखौल उड़ाता रहा।
यह शराबबंदी वाले बिहार में अवैध शराब कारोबार का जीता जागता उदाहरण है। बीरेंद्र यादव को शराब के साथ रंगेहाथ पकड़कर उत्पाद विभाग की टीम ने शराब माफिया को कड़ा संदेश देने का काम किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के शराब तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट