बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप Bihar news : गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, खेत से नशे में बेसुध हालत में मिला; शराब पीने से मौत की आशंका धमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम
23-Jul-2025 09:44 AM
By First Bihar
Bihar News: विजिलेंस की टीम ने 2 जुलाई को मधुबनी के रहिका अंचल के सीओ अभय कुमार और प्रधान लिपिक आदित्य कुमार ठाकुर को 17 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था.इसके बाद अब जेल गए सीओ को निलंबित किया गया है. मधुबनी जिलाधिकारी ने निगरानी की प्रेस नोट के आधार पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को रिपोर्ट भेजी. इसके बाद विभाग ने भ्रष्टाचार के आरोपी सीओ को सस्पेंड कर दिया है.
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तरफ से बताया गया है कि रहिका अंचल के सीओ अभय कुमार को 2 जुलाई के प्रभाव से ही निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय दरभंगा आयुक्त कार्यालय निर्धारित किया गया है. न्यायिक हिरासत से छूटने के बाद आरोपी सीओ यहीं अपना योगदान करेंगे. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने मधुबनी के जिलाधिकारी से आरोप पत्र गठित कर भेजने का निर्देश दिया है.
बता दें, विजिलेंस टीम ने 2 जुलाई को रहिका अंचल के सीओ अभय कुमार को 17,000 रू और नाजिर आदित्य ठाकुर को 13,000 रू लेते रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था. दोनों को उनके आवासीय परिसर से पकड़ा गया, जहां ये रुपये ले रहे थे. टीम ने बताया था कि दोनों अधिकारियों ने राहुल कुमार झा से जमीन बिक्री पर लगी रोक हटवाने के एवज में ₹1.25 लाख की डिमांड की थी. छापेमारी के दौरान विजिलेंस टीम के डीएसपी राजन प्रसाद सिंह ने बताया था कि पीड़ित राहुल कुमार झा से जमीन संबंधी कार्य के लिए अवैध रूप से पैसे की मांग की गई थी. टीम ने कुल ₹30,000 नकद बरामद किए हैं.