पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
28-Jan-2026 10:32 PM
By First Bihar
MADHUBANI: मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत करमौली ईंट भट्टा के पास बुधवार को बदमाशों ने बाइक लूट का विरोध करने पर एक युवक को गोली मार दी।
गोली युवक की जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान खजौली थाना क्षेत्र के डाढा गांव वार्ड नंबर-10 निवासी छेत्र मुखिया के 27 वर्षीय पुत्र सुकन मुखिया के रूप में हुई है।
परिजनों ने घायल अवस्था में सुकन मुखिया को तुरंत मधुबनी सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार ऑपरेशन कर जांघ में फंसी गोली निकाल ली गई है और फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पीड़ित युवक ने पुलिस को दिए फर्द बयान में बताया कि वह दोस्तपुर स्थित एक ईंट भट्टा पर काम करता है। बुधवार सुबह वह अपनी बाइक से घर से काम पर जा रहा था। करमौली चौक से आगे एक सुनसान जगह पर मुंह बांधे दो अज्ञात युवकों ने उसे हथियार के बल पर रोक लिया और उसकी बाइक छीन ली। विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर गोली चला दी।
खजौली थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल युवक का बयान दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।