Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? रुपया टूटा, मौके बने! 95 के करीब पहुंची करेंसी, निवेशकों के लिए खुला नया रास्ता, जानिए Bihar News: राष्ट्रपति का नालंदा दौरा...विश्व धरोहर स्थल का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारी तेज...10 अफसरों को दिया गया विशेष जिम्मा Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़
20-Mar-2025 07:12 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar News: बिहार के छपरा में स्थित मढ़ौरा रेल इंजन कारखाना भारत में सबसे अत्याधुनिक रेल इंजन बनाने वाली कम्पनी बन गई है। छपरा के साथ-साथ पूरे बिहार के लिए यह बड़े गर्व की बात है। यह कंपनी अभी तक 700 रेल इंजन बना चुकी है। मढ़ौरा रेल कारखाने में बने 700वें रेल इंजन को बुधवार (19 मार्च) को रवाना किया गया है।
रेलवे के सीएओ मनीष कुमार व अन्य अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया। इस इंजन को भारतीय रेल को सौंपे जाने से पहले पूरी तरह से सजाया गया था। यह रेल इंजन अफ्रीका में अपनी सेवाएं देगा। अफ्रीका को भारत 1 हजार रेल इंजन निर्यात करेगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में इसकी जानकारी दी थी।
रेल मंत्री ने बताया था कि मढ़ौरा की विश्व विख्यात डीजल रेल इंजन फैक्ट्री में बने इंजनों से अफ्रीका की रेल गाड़ियां दौड़ेंगी। जिसके लिए अफ्रीकी सरकार ने मढ़ौरा के डीजल रेल इंजन कंपनी वेबीटेक से 100 इंजनों को खरीदने का करार किया है। मढ़ौरा डीजल रेल इंजन फैक्ट्री लगभग जून 2025 से 2028 के बीच अफ्रीका को 4500 हॉर्स पावर के करीब 100 इंजनों का निर्यात करेगी। यह आपूर्ति अफ्रीका के शिमाण्डू में की जानी है। आपको बता दें कि इससे पहले मढ़ौरा डीजल रेल इंजन फैक्ट्री ने भारतीय रेल को 4500 हॉर्स पावर और 6000 हॉर्स पावर की लगभग 700 इंजनों की सप्लाई देश के तीन प्रमुख डीएलडब्ल्यू रौजा, गांधीनगर और पुति को कर चुकी है।