मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें
09-Jan-2025 04:31 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के लखीसराय जिले के गोपालपुर गांव के पास शहीद जीतेंद्र हाल्ट पर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां एक दर्दनाक हादसे में तीन सगी बहनों की जान चली गई। तीनों बहनें रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं, तभी अचानक एक्सप्रेस ट्रेन आ गई और तीनों उसकी चपेट में आ गईं।
दरअसल, गोपालपुर गांव के पास स्थित शहीद जितेन्द्र हाल्ट के पास पटना-जसीडीह मेमू पैसेंजर (13208) ट्रेन से उतरकर अप लाइन क्रॉस कर रही तीन सगी बहनें, संसर देवी (पिपरिया निवासी), चम्पा देवी (पीरगौरा निवासी) और राधा देवी, तेज रफ्तार हमसफर एक्सप्रेस (22465) की चपेट में आ गईं।
इस हादसे में तीनों बहनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों बहनें गोपालपुर गांव में अपने बहनोई साधु मंडल के पिता शंभू मंडल के श्राद्ध कार्यक्रम में ब्रह्मभोज में शामिल होने जा रही थीं।
रेलवे लाइन पार करते समय उन्हें आने वाली ट्रेन का अंदाजा नहीं हो पाया। यह घटना स्थानीय लोगों के लिए एक बड़ा झटका है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।