ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें

Home / bihar / lakhisarai-news / Road accident in Bihar: तेज रफ्तार का कहर ! स्कूल बस और बाइक...

Road accident in Bihar: तेज रफ्तार का कहर ! स्कूल बस और बाइक की टक्कर, युवक की मौत

Road accident in Bihar: बिहार के लखीसराय में स्कूल बस और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गयी। जिसमें युवक की जान गयी।

25-Jan-2025 01:24 PM

By First Bihar

Road accident in Bihar : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला लखीसराय से सामने आया है। जहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जूट गई है।

जानकारी के अनुसार लखीसराय में स्कूल बस और एक बाइक में टक्कर हो गयी। जिससे बाइक सवार युवक बस के चक्के के नीचे चला गया और उसकी मौत मौके पर हो गयी। यह मामला टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बाजार में मुख्य सड़क की बताई जा रही है। 


वहीं, घटना की वजह से मुख्य सड़क पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गयी। पुलिस ने बस को जब्त करके पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया।


बताया जा रहा है कि शहर के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बाजा स्थित मुख्य सड़क पर शनिवार की सुबह एक स्कूली बस के साथ बाइक की टक्कर हो गय। जिसमें बस के पिछले चक्के से दबकर बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी।


इस घटना में मृतक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के ही पचेना गांव निवासी मेदो यादव के 45 वर्षीय पुत्र महाराणा प्रताप यादव उर्फ राणा यादव के रुप में की गयी। 


मृतक राणा यादव बाइक से विद्यापीठ चौक की ओर जा रहा था, इसी दौरान पुरानी बाजार बड़ा महावीर स्थान के समीम सामने से आ रही एक स्कूल की बस के बगल से निकलने की कोशिश बाइक सवार करने लगा। इस दौरान सड़क किनारे एक युवक को बचाने के क्रम में असंतुलित होकर बस के साथ बाइक की टक्कर हो गया और बाइक सवार बस के पिछले चक्के के नीचे चला गया। बस के पिछले चक्के से उसका सिर कुचल जाने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।


इधर, इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने बताया की स्कूली बस के साथ टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हुई है। शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बस क जब्त किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है।