मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें
06-Oct-2025 08:24 PM
By Dhiraj Kumar Singh
LAKHISARAI: लखीसराय जिले के चानन थाना क्षेत्र स्थित रेउटा गोपालपुर हाई स्कूल से लाखों रुपये मूल्य के सामान की चोरी के मामले में मलयपुर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। चोरी के सामान को ई-रिक्शा से जमुई बेचने ले जा रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वहीं दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है।
गिरफ्तार युवक की पहचान लखीसराय के चानन थाना क्षेत्र स्थित रेउटा गोपालपुर निवासी शत्रुघ्न कुमार पासवान के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शत्रुघ्न पूर्व में उसी स्कूल का छात्र रह चुका है और वर्तमान में बड़हिया कॉलेज में बीए का छात्र है। वहीं गिरफ्तार दो अन्य आरोपी नाबालिग हैं, जो नौवीं और इंटर का छात्र बताया जा रहा है।
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई
मलयपुर थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि उन्हें इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि चोरी का सामान एक ई-रिक्शा (टोटो) पर लादकर बरियारपुर-मलयपुर होते हुए जमुई की ओर ले जाया जा रहा है। इसके बाद वरीय अधिकारियों को सूचित कर एक टीम का गठन किया गया। टीम में जिला सूचना इकाई के आलोक कुमार, एसआई पंकज कुमार, एएसआई प्रेमरंजन राय समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम ने छापेमारी कर आंजन नदी के पास से ई-रिक्शा को रोक कर उसमें लदे चोरी के सामान के साथ तीनों को पकड़ लिया।
स्कूल में 4 अक्टूबर को हुई थी चोरी
जानकारी के अनुसार, 4 अक्टूबर को रेउटा गोपालपुर हाई स्कूल से एलईडी टीवी, मॉनिटर, इनवर्टर सहित लाखों रुपये के सामान की चोरी हुई थी। इस घटना की प्राथमिकी चानन थाना में दर्ज की गई थी। पूछताछ में शत्रुघ्न ने बताया कि चोरी का सामान जमुई जिले के महिसौड़ी में अपने ममेरे भाई विकास के पास ले जा रहा था। वहां एक व्यक्ति 'गोल्डन' से सौदा तय किया गया था। इससे पहले, चोरों ने एक बड़ा एलईडी टीवी गिद्धौर में ही बेच दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
बरामद सामान
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक 55 इंच एलईडी टीवी, एक 33 इंच एलईडी टीवी, 24 इंच और 12 इंच के दो मॉनिटर, एक इनवर्टर और एक ई-रिक्शा (टोटो) बरामद किया है। फिलहाल चानन थाना प्रभारी रश्मि रति, एसआई जितेंद्र कुमार सहनी के नेतृत्व में चानन थाना की टीम मलयपुर थाना पहुंची और चोरी का सामान तथा पकड़े गए आरोपियों को अपने साथ ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस पूरे गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।

