मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें
01-Oct-2025 08:14 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के लखीसराय से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां जिले के कवैया थाना क्षेत्र के नया बाजार, पचना रोड, वार्ड नंबर 19 निवासी 23 वर्षीय आनंद कुमार उर्फ छोटू 28 सितंबर को लापता हो गए। आज 1 अक्टूबर तक 72 घंटे बीत जाने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला है।
लापता युवक के पिता जितेंद्र मोदी ने बताया कि आनंद कुमार अपने मौसा भरत कुमार के दुकान पर काम करने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वह दुकान तक नहीं पहुंचे। जब मौसा ने मोबाइल के माध्यम से उनकी मां रीता देवी से संपर्क किया, तो पता चला कि आनंद दुकान के लिए निकले थे। इसके बाद परिजनों ने आसपास के अड़ोस-पड़ोस और रिश्तेदारों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
परिजनों ने तुरंत कवैया थाना को लापता युवक की सूचना दी और मां रीता देवी ने अपने पुत्र की खोज के लिए लिखित आवेदन थाना में दिया। पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने के बाद मामला दर्ज किया और युवक की खोजबीन शुरू कर दी।
लापता युवक के परिजनों में भय का माहौल है। उनका कहना है कि एक महीने पहले कवैया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 20, किउल बस्ती निवासी कृष्णा महतो के पुत्र सिकंदर कुमार भी लापता हो गए थे। इस मामले में आक्रोर्षित लोगों ने पचना रोड की मुख्य सड़क को जाम कर दिया था।
वहीं, बाद में पुलिस की जांच में पता चला कि सिकंदर की हत्या उसके ही दोस्तों ने की थी और शव गंगा नदी में फेंक दिया था। इसी घटना के कारण आनंद कुमार के परिवार में चिंता और भय का माहौल व्याप्त है। अब सवाल यह है कि पुलिस कब तक आनंद कुमार उर्फ छोटू का पता लगा पाएगी।