ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें

Home / bihar / lakhisarai-news / Bihar News: चलती ट्रेन से गिरने से पति-पत्नी की मौत, परीक्षा देकर...

Bihar News: चलती ट्रेन से गिरने से पति-पत्नी की मौत, परीक्षा देकर लौट रहे थे घर

Bihar News: बिहार के मोकामा-लखीसराय रेलखंड में चलती ट्रेन से गिरने पर पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। एनटीपीसी की परीक्षा देकर लौट रहे दंपती में पत्नी पहले गिरी, पति ने उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी।

31-Aug-2025 10:00 AM

By First Bihar

Bihar News: एनटीपीसी की परीक्षा देकर लखीसराय से घर लौट रही एक युवती ट्रेन से गिर गई। पत्नी को गिरते देख पति ने भी चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। यह दर्दनाक हादसा शनिवार को मोकामा-लखीसराय रेलखंड के रामपुर-डूमरा हाल्ट के पास जलालपुर गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर हुआ, जिसमें दोनों की जान चली गई।


मृतकों की पहचान पटना जिले के दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के सोरेमपुर निवासी सुदेश्वर यादव के पुत्र मधुरंजन कुमार (23 वर्ष) और उसकी पत्नी खुशी कुमारी (20 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों पति-पत्नी एनटीपीसी की परीक्षा देने लखीसराय गए थे और लौटते समय यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जलालपुर गांव के पास ट्रेन में सफर के दौरान खुशी अचानक ट्रेन से नीचे गिर गई। 


यह देख मधुरंजन ने बिना सोचे-समझे उसे बचाने के लिए ट्रेन से छलांग लगा दी। गिरने से मधुरंजन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खुशी को गंभीर हालत में बाढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है।