मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें
22-Apr-2025 11:12 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Road Accident: लखीसराय जिले में सोमवार की देर रात एक बाइक और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना बाइपास रोड पर बीएड कॉलेज मोड़ के पास की है।
दरअसल पटना जिले के बख्तियारपुर नया टोला समीना गांव निवासी विकास कुमार अपने साथी सतीश कुमार के साथ बाइक से अशोक धाम की ओर जा रहा था। इसी दौरान बीएड कॉलेज मोड़ के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विकास की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठा सतीश बुरी तरह घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत लखीसराय सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। मृतक विकास और घायल सतीश दोनों ही छात्र थे और पढ़ाई के सिलसिले में बख्तियारपुर से लखीसराय आए हुए थे। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम फैला है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।