ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें

Home / bihar / lakhisarai-news / RWD के 'कार्यपालक अभियंता' होंगे सस्पेंड ! लखीसराय में ठेकेदार- इंजीनियर गठजोड़ का...

RWD के 'कार्यपालक अभियंता' होंगे सस्पेंड ! लखीसराय में ठेकेदार- इंजीनियर गठजोड़ का बड़ा खुलासा...जारी कर दिय़ा था फर्जी सर्टिफिकेट, अब खुली पोल

लखीसराय में ठेकेदार को फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र देने का बड़ा खेल पकड़ा गया। पथ निर्माण विभाग ने RWD के कार्यपालक अभियंता पर कार्रवाई को लेकर पत्र भेजा है।

05-Dec-2025 01:57 PM

By Viveka Nand

Bihar News:  ग्रामीण कार्य विभाग के एक कार्यपालक अभियंता ने बड़ा खेल किया है. एक ठेकेदार के लिए नौकरी दांव पर लगा दिया. ठेकेदार के प्रति इतनी हमदर्दी क्यों रही होगी..? इसे समझा जा सकता है. पथ निर्माण विभाग ने इस खेल को पकड़ लिया है. अब कार्रवाई को लेकर पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख ने ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता प्रमुख को पत्र लिखा है. 

पथ निर्माण विभाग ने कार्यपालक अभियंता पर एक्शन को लेकर RWD को लिखा पत्र

पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख ने 4 दिसंबर 2025 को ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता प्रमुख को पत्र लिखा है. जिसमें लखीसराय ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है. पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि ग्रामीण कार्य विभाग लखीसराय प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने एक ठेकेदार डी.के ब्रदर्स ट्रेड con. को 4 अप्रैल 2025, 16 जनवरी 2025 के अलावे 2022 में भी अलग-अलग प्रकार का अनुभव प्रमाण पत्र जारी किया है. 7 जुलाई 2025 को इन पत्रों का सत्यापन किए जाने के बाद जारी किए  गए अनुभव प्रमाण पत्र भिन्न पाया गया है . ऐसे में आरोपी कार्यपालक अभियंता के खिलाफ कार्रवाई कर, हमें जानकारी दें.

17 नवंबर को अभियंता प्रमुख की अध्यक्षता में हुई थी बैठक

बता दें, पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख की अध्यक्षता में 17 नवंबर को बैठक हुई थी. बैठक में पथ प्रमंडल लखीसराय के अंतर्गत एक सड़क की पुनर्निविदा की तकनीकी बीड़ को लेकर एक परिवाद प्राप्त हुआ था. जिसके बाद यह बैठक की गई . बैठक में एक ठेकेदार डी.के. ब्रदर्स ट्रेड con द्वारा दिए गए अनुभव प्रमाण पत्र की जांच की गई. ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता (लखीसराय) के द्वारा 7 जुलाई 2025 एवं 28 अगस्त 2025 द्वारा भिन्न-भिन्न अनुभव प्रमाण पत्र निर्गत किए गए हैं. इसके लिए कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग लखीसराय के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अभियंता प्रमुख ग्रामीण कार्य विभाग को भेजने का प्रस्ताव पारित किया गया था.

निविदा के दौरान ठेकेदार-इंजीनियर गठजोड़ की खुली पोल

दरअसल, लखीसराय जिले में पथ निर्माण विभाग द्वारा निर्माण किए जाने वाली एक सड़क के लिए तीन ठेकेदारों ने निविदा डाला था. उसमें संजीव कुमार नामक एक ठेकेदार थे. ठेकेदार संजीव कुमार ने विभाग में कंप्लेंट लगाया कि डी.के. ब्रदर्स. ट्रेडर्स con द्वारा दिया गया वर्क एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट फर्जी है.ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा पूरे लखीसराय जिले में कहीं पर भी मास्टिक सड़क का कार्य नहीं कराया गया है. शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा था कि हमने ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता से भी दूरभाष पर बात की. उनके द्वारा बताया गया कि हमारे विभाग द्वारा अभी तक मास्टिक का कार्य नहीं कराया गया है, न ही हमने मास्टिक कार्य के लिए सर्टिफिकेट दिया है. ऐसे में डी.के. ब्रदर्स के फर्जी सर्टिफिकेट पर कार्रवाई की जाए.

कार्यपालक अभियंता ने जारी किया था सर्टिफिकेट

शिकायत के बाद विभाग में परिवाद की समीक्षा की गई. जिसमें पाया गया की डी.के. ब्रदर्स ट्रेड्स मास्टिक वर्क का न्यूनतम अर्हता पूर्ण नहीं कर पा रहा. ऐसे में इनको असफल घोषित किया जाता है. जबकि कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग लखीसराय द्वारा 7 जुलाई 2025 को डी.के. ब्रदर्स ट्रेड को इस संबंध में एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट को सत्यापित किया था.