मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें
15-Apr-2025 07:20 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार में कानून को ठेंगा दिखाया जा रहा है. शासन का इकबाल खत्म हो गया है. बिहार सरकार लिखी गाड़ी राजनैतिक दल के लोग प्रयोग करते हैं. बिहार सरकार लिखी गाड़ी राजनैतिक दल का पोस्टर लगा था. खबर लिखने के बाद गाड़ी मालिक ने पत्रकार को ही जान से मारने की धमकी दे दी. इसके बाद पीड़ित पत्रकार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. मामला लखीसराय के बड़हिया नगरपरिषद क्षेत्र का है.
लखीसराय जिले के बड़हिया नप क्षेत्र के पीड़ित पत्रकार कमलेश कुमार ने बड़हिया थाने में आरोपी वाहन मालिक के खिलाफ केस दर्ज करने का आवेदन दिया है. पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि गाड़ी मालिक संजीव कुमार ने उन्हें धमकी दी है. ऐसे में प्राथमिक की दर्ज की जाए. उन्होंने बताया है कि 14 अप्रैल को बिहार सरकार लिखी स्कॉर्पियो जिसका निबंधन संख्या BR 01PE 2631 है, इस पर एक पार्टी विशेष की रैली का पोस्टर लगा था. बिहार सरकार लिखी गाड़ी पर पार्टी विशेष की रैली का पोस्टर लगना परिवहन नियम का खुल्लमखुल्ला उलंघन है. इसकी खबर उन्होंने प्रकाशित की.
पीड़ित पत्रकार ने बताया कि, बिहार सरकार लिखी गाड़ी पर पार्टी विशेष का पोस्टर लगाये जाने की खबर प्रकाशित करने के बाद 14 तारीख की शाम में संजीव कुमार ने मेरे मोबाइल पर फोन कर धमकी दी है. अपशब्दों का प्रयोग करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है. ऐसे में मेरे एवं मेरे परिवार की जान माल की सुरक्षा की जाए. साथ ही उक्त वाहन के अवैध उपयोग के संबंध में कार्रवाई की जाए.