मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें
15-Jul-2025 07:14 AM
By First Bihar
Bihar News: लखीसराय जिले के बड़हिया और पटना जिले की सीमा पर बाहापर गांव में 14 जुलाई को शिवशक्ति रुद्र महायज्ञ के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देर रात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो युवकों शिवम कुमार और सत्यम कुमार को घायल कर दिया। दोनों बड़हिया नगर परिषद के वार्ड नंबर 9 के निवासी हैं और क्रमशः निरंजन सिंह और ललित कुमार सिंह के पुत्र हैं। घायलों को तुरंत बड़हिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार दो दिन पहले महायज्ञ के भंडारे के दौरान शिवम और सत्यम का गांव के कुछ युवकों से मामूली विवाद हुआ था। इसी रंजिश में सोमवार देर रात जब दोनों घर लौट रहे थे, बदमाशों ने उन पर गोलीबारी कर दी। घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी है और महायज्ञ जैसे पवित्र आयोजन में हिंसा ने समुदाय को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और जांच शुरू की है।
बड़हिया थाना और पचमहला थाना की पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और साक्ष्य जुटाए हैं। पीड़ितों की ओर से बड़हिया थाने में आवेदन देकर रामचरण टोला के मोहित कुमार, रविंद्र सिंह उर्फ मुर्गी सिंह के पुत्र ओमराज कुमार, पेट्रोल पंप के पास रहने वाले सौरव कुमार और खुशहाल टोला के प्रशांत कुमार सहित चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज करने की मांग की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।