मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें
03-Sep-2025 09:48 AM
By First Bihar
Bihar News: लखीसराय के रामगढ़ चौक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में तैनात 102 एंबुलेंस चालक की सांप काटने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान चानन प्रखंड के मननपुर बाजार निवासी निखिल पासवान के 43 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र पासवान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र बुधवार तड़के रामगढ़ चौक पीएचसी के चालक कक्ष में ड्यूटी के दौरान सो रहे थे, तभी करीब 3 बजे सांप ने उन्हें काट लिया।
उन्हें तुरंत लखीसराय सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड के चिकित्सक डॉ. हरदीप बगेरिया ने प्राथमिक उपचार किया। वीरेंद्र की बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा के प्रसिद्ध सर्पदंश विशेषज्ञ डॉ. मृगेंद्र के पास रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
जिसके बाद शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां परिजनों और 102 एंबुलेंस के सहकर्मियों ने उचित मुआवजे की मांग की है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सहकर्मियों का कहना है कि वीरेंद्र की मौत ड्यूटी के दौरान हुई इसलिए सरकार और एंबुलेंस संचालक को मुआवजा देना चाहिए।
रिपोर्टर: सुनील कुमार