मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें
11-Apr-2025 09:08 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Train News: गुरुवार को बिहार के कई जिलों में आंधी-तूफान का कहर देखने को मिला। आंधी-तूफान के कारण कई लोगों की मौत हो गई। ट्रेन और विमान सेवा भी आंधी-पानी के कारण बाधित रही। कई जगहों पर हेड वायर टूटने के कारण दर्जनों ट्रेनें प्रभावित रही। इस दौरान किऊल-झाझा रेलखंड के कुंदर हॉल्ट पर एर्नाकुलम एक्सप्रेस करीब 5 घंटे तक खड़ी रही। जिससे यात्रियों का गुस्सा फूटा और ट्रेन पर पथराव किया गया।
आंधी-तूफान के बीच जब ट्रेन को लंबे समय तक रोका गया तो यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। जानकारी के अनुसार, 22643 एर्नाकुलम एक्सप्रेस के यात्रियों ने ट्रेन में हंगामा किया और पत्थरबाजी की। पैंट्री कार के शीशे भी इस पथराव में क्षतिग्रस्त हुए हैं। साथ ही गार्ड को भी निशाना बनाने की बात सामने आ रही है।
आपको बता दें कि गुरुवार को बिहार में आंधी-बारिश का असर ट्रेनों पर देखने को मिला। नदवां स्टेशन के पास ओवरहेड वायर टूटकर गिरा जिससे पटना-गया रेलखंड पर ट्रेन सेवा बाधित हो गयी। वहीं कई ट्रेनों को पटना, जहानाबाद और मसौढ़ी के बीच रोका गया था। इससे करीब आधा दर्जन ट्रेनें घंटों देरी से पटना जंक्शन पहुंची।