ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें

Home / bihar / lakhisarai-news / Bihar News: डेयरी की आड़ में चलता था हथियारों का धंधा, पुलिस ने...

Bihar News: डेयरी की आड़ में चलता था हथियारों का धंधा, पुलिस ने 6 तस्करों को दबोचा

Bihar News: खबर बिहार के लखीसराय से है, जहां एसडीपीओ के नेतृत्व में सूर्यगढ़ा थाना पुलिस और STF ने सूर्यगढ़ा थाना इलाके के आनंदपुर गांव में छापेमारी कर एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है।

17-Nov-2025 12:22 PM

By First Bihar

Bihar News: खबर बिहार के लखीसराय से है, जहां एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में सूर्यगढ़ा थाना पुलिस और STF ने सूर्यगढ़ा थाना इलाके के आनंदपुर गांव में छापेमारी कर एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। इस ऑपरेशन में मिनी गन फैक्ट्री संचालक सहित छह तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस ने फैक्ट्री से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और अधूरी बनी 40 पिस्टल बरामद की हैं। इसके अलावा 20 स्लाइडर, 45 बैरल, 21 बट ग्रिप, 10 बॉडी प्लेट, ड्रिल, लेथ मशीन, मिलिंग मशीन, जनरेट साउंड बॉक्स और दो बाइक समेत हथियार बनाने वाली कई मशीनें भी जब्त की गई हैं।


लखीसराय के SP अजय कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आनंदपुर गांव निवासी प्रेम कुमार के घर में कई महीनों से अवैध हथियार बनाने का काम चल रहा है। इस सूचना के बाद STF, SOG 1 पटना और लखीसराय जिला पुलिस ने संयुक्त अभियान चला कर छापेमारी की।


गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुंगेर निवासी प्रेम कुमार उर्फ पप्पू यादव, बिट्टू कुमार उर्फ मोहम्मद खान, मोहम्मद चांद, मोहम्मद गुलजार, मोहम्मद शाहनवाज और मोहम्मद राज उर्फ राजू शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, ये लोग अवैध हथियार बनाकर आसपास के क्षेत्रों में बेचते थे।


पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री डेयरी की आड़ में चल रही थी। हथियार बनाने वाली मशीनों की आवाज बाहर न जाने के लिए जेनरेटर चलाकर तेज आवाज में साउंड बॉक्स का इस्तेमाल किया जाता था, ताकि आसपास के लोग किसी भी प्रकार का संदेह न कर सकें।


एसडीपीओ शिवम कुमार ने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है और संभावित अन्य जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस कार्रवाई को जिले में सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में बड़ा कदम बता रही है।