ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें

Home / bihar / lakhisarai-news / लखीसराय में नाव पलटी, तैरकर लोगों ने बचाई अपनी जान, 14 जिलों में...

लखीसराय में नाव पलटी, तैरकर लोगों ने बचाई अपनी जान, 14 जिलों में भारी बारिश से मचा हाहाकार

लखीसराय में बाढ़ के दौरान तेज हवा से नाव पलट गई, लोग 400 मीटर तैरकर बच निकले। गंगा-हरिहर नदी उफान पर, 14 जिलों में भारी बारिश से हालात खराब। पटना, भागलपुर समेत कई इलाकों में जलजमाव।

13-Aug-2025 09:13 PM

By First Bihar

LAKHISARAI: बिहार में बाढ़ का कहर जारी है। लखीसराय जिले में तेज हवा और बाढ़ के कारण एक नाव पलट गई, जिससे उस पर सवार लोगों की जान खतरे में पड़ गई। यह घटना बड़हिया प्रखंड के महरामचक गांव की है, जहां गंगा और हरिहर नदी का बाढ़ का पानी खेतों में भर चुका है। 


नाव पलटते ही उसमें सवार सभी लोगों ने नदी में छलांग लगा दी। जिसके बाद 500 मीटर तैरकर सभी ने किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे किसी ने अपने मोबाइल से कैद कर अपलोड कर दिया है। वीडियो में एक साथ कई लोग पानी से निकलने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। 


बुधवार को पटना, हाजीपुर, गोपालगंज समेत 14 जिलों में सुबह से ही तेज बारिश हुई। जिसके चलते पटना के कई इलाकों में भीषण जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी। गंगा और पुनपुन नदी का पानी कई घरों में घुस चुका है। जिससे लोग काफी परेशान हैं। घर में रहना भी मुश्किल हो गया है। लोग ऊंची जगहों पर शरण ले रहे हैं। वही नदवां की सड़कों पर मछलियाँ तैरती नजर आई। वही हाजीपुर के रामजीवन चौक और राजेंद्र चौक के पास भी पानी भरा हुआ है।


भागलपुर में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इस्माइलपुर-बिंदटोली तटबंध पर आई दरार के कारण बिंदटोली गांव का अधिकांश हिस्सा गंगा में समा गया। इस आपदा में 100 से ज्यादा घर नदी में विलीन हो चुके वही तीन हजार से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं। मौसम विभाग ने पटना समेत 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। 


अगले 24 घंटे में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। विभाग के अनुसार, मानसून इस समय बिहार के उत्तर-पश्चिमी भागों में अत्यंत सक्रिय है और अगले 5–6 दिनों तक भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायज़ा लिया और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ितों को त्वरित सहायता और राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए।