मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें
11-Feb-2025 03:31 PM
By Viveka Nand
Bihar Education News: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ कक्षा-10 की छात्रा का हुनर देख काफी प्रभावित हैं. छात्रा की चित्रकारी देख अपर मुख्य सचिव गदगद हो गए और चिट्ठी लिख दी. एस सिद्धार्थ ने कहा कि वाकई में आपके द्वारा पेंसिल आर्ट ड्राइंग काफी अच्छा है. आपकी इस चित्रकला से वे प्रभावित हैं.
राखी कुमारी को दिया धन्यवाद
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस. सिद्धार्थ ने लखीसराय जिले के कैंदी सिंहपुर प्लस -2 उच्च विद्यालय की 10 वीं क्लास की छात्रा राखी कुमारी को धन्यवाद दिया है. शिक्षा विभाग एसीएस ने राखी कुमारी को लिखी चिट्ठी में कहा है कि आपके द्वारा पेंसिल आर्ट ड्राइंग (चित्रकला) कर जीवंत चित्र बनाया है. इसके लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद. मैं आपकी इस हुनर की प्रशंसा करता हूं. साथ ही आप अपनी अच्छी पढ़ाई के साथ-साथ अपने इस हुनर को भी आगे बढ़ाएं.
छात्रा ने एस. सिद्धार्थ को भेंट की थी तस्वीर
बता दें, लखीसराय दौरे के दौरान 10 वीं क्लास की छात्रा ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस.सिद्धार्थ का पेंसिल आर्ट ड्राइंग की तस्वीर भेंट की थी. तस्वीर देख विभाग के अपर मुख्य सचिव गदगद हो गए. अब उन्होंने उक्त छात्रा की चित्रकला की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दिया है.