BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि
19-Apr-2025 08:47 AM
By KHUSHBOO GUPTA
KK Pathak News: बिहार के चर्चित आईएएस अधिकारी केके पाठक को केंद्र सरकार ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। 1990 बैच के आईएएस पाठक, जो वर्तमान में बिहार राजस्व बोर्ड के अध्यक्ष हैं, अब मंत्रिमंडल सचिवालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर नियुक्त किए गए हैं। पहले वे शिक्षा विभाग में थे और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में योगदान दिया था।
इससे पहले केके पाठक शिक्षा विभाग में भी अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे। उनके कार्यकाल में बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए कई प्रयास महत्वपूर्ण प्रयास किए गए और बड़े पैमाने पर शिक्षकों की नियुक्तियां की गई। शुक्रवार को केंद्र सरकार की ओर से नौकरशाही में वरिष्ठ स्तर पर बड़े बदलाव किए गए। इसके तहत बिहार कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी केशव कुमार पाठक को मंत्रिमंडल सचिवालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।
इससे पहले भी पिछले साल केके पाठक के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की चर्चा हो रही थी। शिक्षा विभाग में एसीएस पद पर रहने के दौरान भी केके पाठक कुछ दिनों के लिए छुट्टी पर चले गए थे और उनके केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की चर्चा की थी। लेकिन सीएम नीतीश कुमार के करीबी आईएएस केके पाठक को बाद में बिहार सरकार में राजस्व बोर्ड के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने संयुक्त सचिव के रिक्त पद को अस्थायी रूप से उन्नत करके मंत्रिमंडल सचिवालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में पाठक की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।