25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
05-Feb-2025 12:20 PM
By First Bihar
Road Accident in bihar : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला किशनगंज से निकलकर सामने आ रहा है। जहां हादसे में तीन बच्चे की जान चली गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल,घटना की जानकारी नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार, किशनगंज में बड़ा हादसा हो गया है। जहां किशनगंज शहर के बस स्टैंड के पास एनएच 27 पर ट्रक की ठोकर से बाइक सवार तीन छात्रों की मौत घटनास्थल पर हो गई। यह घटना बुधवार अहले सुबह की बताई जाती है। मृतक तीनों शहर के एक विद्यालय में 9वीं व 12वीं के छात्र थे। मृतकों की उम्र 17 से 19 के बीच की है। मृतक छात्रों में बिट्टू बोशाक 18 वर्ष बायसी पूर्णिया,अदित नारायण 17 वर्ष कटिहार जिले के बलरामपुर व सुजल बोसाक,18 वर्ष कटिहार जिले के तेलता का रहने वाला था।
वहीं, घटना की सुचना पर किशनगंज सदर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जाता है की तीनों छात्र सिलीगुड़ी की ओर से आ रहे थे। बाइक सवार जैसे ही किशनगंज बस स्टैंड के पास पहुंचे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। तभी दालकोला की ओर से आ रही एक ट्रक से टकरा गई। ठोकर इतना जबरदस्त था की तीनों बाइक सवार 20 से 25 मीटर की दूरी पर जा गिरे।
इधर, घटना के बाद सड़क के पास स्थित चाय की दुकान चलाने वाले दुकानदारों की नजर घटना स्थल पर पड़ी। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना के बाद छात्रों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही मृतक छात्रों के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। सदर अस्पताल पहुंचते ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। तीनों शहर में एक लॉज में रहकर परीक्षा की तैयारी करते थे।