ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में होली की धूम: तेजप्रताप यादव ने खेली कुर्ता फाड़ होली, रामकृपाल यादव ने लगाए ठुमके नीतीश के शराबबंदी दावे पर सवाल: कटिहार में खुलेआम धधक रही महुआ की अवैध भट्ठियां चिराग पासवान की शादी का इंतजार: होली पर मां ने कहा..घर में बहू जल्द आने की उम्मीद शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल सहरसा में भीषण सड़क हादसा: रेलवे इंजीनियर की दर्दनाक मौत, घर में मातम

किशनगंज में NIA की पूछताछ दूसरे दिन भी जारी, PFI के दो पूर्व सदस्यों को थाने पर लाया गया

किशनगंज में PFI से जुड़े मामलों को लेकर NIA की पूछताछ दूसरे दिन भी जारी रही। सदर थाना में दो पूर्व सदस्यों से संगठन की गतिविधियों और नेटवर्क को लेकर सवाल-जवाब किए गए।

03-Jan-2026 04:25 PM

By First Bihar

KISHANGANJ:  किशनगंज में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से जुड़े मामलों को लेकर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। शनिवार को भी NIA की दो सदस्यीय टीम ने सदर थाना में PFI के दो पूर्व सदस्यों से गहन पूछताछ की। शुक्रवार दोपहर दोनों को सदर थाना लाया गया था, जहां देर रात तक पूछताछ चली।


सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान आफताब नामक व्यक्ति से प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया, जबकि शहर के उत्तर पल्ली निवासी महफूज आलम से देर रात तक सवाल-जवाब किए गए। शनिवार को एक बार फिर दोनों को सदर थाना बुलाकर पूछताछ की गई। NIA की टीम दोनों के संगठन से जुड़े रहने, गतिविधियों और संपर्कों को लेकर जानकारी जुटा रही है।


गौरतलब है कि चार महीने पहले PFI के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महमूद आलम नदवी को किशनगंज शहर के हलीम चौक स्थित फातिमा पर स्कूल से गिरफ्तार किया गया था। PFI पर प्रतिबंध लगने के बाद वह विदेश चला गया था और बाद में किशनगंज में छिपकर शिक्षक के रूप में कार्य कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी के बाद से ही NIA जिले में सक्रिय है।


बताया जा रहा है कि महफूज आलम PFI के सक्रिय सदस्य रह चुके हैं। फुलवारी शरीफ मामले के सामने आने के बाद उन्होंने संगठन से चार महीने पहले संबंध तोड़ लिया था। इसके बावजूद NIA अब उनसे पूछताछ कर संगठन की पूर्व गतिविधियों और नेटवर्क को लेकर जानकारी जुटा रही है। हालांकि NIA के अधिकारी मीडिया से कोई जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं। जिस स्थान पर पूछताछ चल रही है, वहां आम लोगों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है। स्थानीय पुलिस अधिकारी भी इस मामले पर टिप्पणी करने से बचते नजर आ रहे हैं।