ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / bihar / नालंदा : किसान की गोली मारकर हत्या, फायरिंग करते भागे अपराधी

नालंदा : किसान की गोली मारकर हत्या, फायरिंग करते भागे अपराधी

20-Feb-2021 11:07 AM

By Pranay Raj

NALANDA : नालंदा में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. आए दिन अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला जिले के सरमेरा थाना इलाके के गोविंदपुर गांव की है. 

जहां अपराधियों ने देर रात घर लौट रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी और फायरिंग करते हुए फरार हो गए. मृतक की पहचान नंदलाल प्रसाद के 45 साल के बेटे मोहन सिंह के रुप में की गई है. 

मृतक के पिता ने बताया कि मोहन मछली पालन करते थे. शुक्रवार की देर रात तालाब से घर लौट रहे थे, इसी बीच पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी,  जिससे मौके पर उनकी मौत हो गयी. फायरिंग की आवाज सुन परिजन और ग्रमीण मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक सभी अपराधी  फायरिंग करते हुए फरार हो गए.

 घटना की जानकारी मिलते ही सरमेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेतक पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है.जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.